फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: साथी से कहासुनी करने से रोकने पर युवक पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा, चाकू भी मारा

Wed, 02 Nov 2022 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

विजय ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने साथी जितेंद्र माली के साथ घर के सामने गली में घूम रहा था। इस दौरान गांव का प्रवीण भी गली में आ गया। प्रवीण और जितेंद्र की किसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई। इस पर उसने प्रवीण को झगड़ा नहीं करने के लिए टोक दिया।
विज्ञापन
घायल विजय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव बिधल में देर रात साथी के साथ कहासुनी करने से रोकने पर एक युवक को चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। बाद में हमलावर भाग गए। युवक को गंभीर हालत में गोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर दूसरे पक्ष के छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव बिधल निवासी विजय ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने साथी जितेंद्र माली के साथ घर के सामने गली में घूम रहा था। इस दौरान गांव का प्रवीण भी गली में आ गया। प्रवीण और जितेंद्र की किसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई। इस पर उसने प्रवीण को झगड़ा नहीं करने के लिए टोक दिया। जिस पर प्रवीण वहां से चला गया। जितेंद्र भी अपने घर चला गया। झगड़ा करने से टोकने की रंजिश रखते हुए प्रवीण अपने भाइयों सचिन, अनिल, सुनील, पिता बिजेंद्र व परिवार की महिला संग हाथों में चाकू, सरिया, लाठी आदि लेकर आ गए।

प्रवीण और अनिल ने उस पर लाठी से हमला कर दिया और सचिन ने उसके पेट व कमर में चाकू मार दिए। सुनील ने सरिया से हमला कर दिया। बिजेंद्र व उनकी पत्नी ने लाठी से वार किया। हमले से वह बेसुध होकर गली में गिर गया। जिस पर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे। हमलावर मौके से भाग गए। परिवार के सदस्य उसे गंभीर हालत में लेकर सामान्य अस्पताल गोहाना पहुंचे। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। वहां से उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। वहां से भी उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां विजय का उपचार चल रहा है। पुलिस ने विजय के बयान पर छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें