फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे महेश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषित होते जा रहे पर्यावरण को बचाने के लिए रेवाड़ी के महेश ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। लोगों को जागरूक करने और पर्यावरण की सुरक्षा करने का संदेश देते हुए रेवाड़ी निवासी महेश ने जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा शुरू की है। बुधवार को साइकिल यात्रा का कुंडली बॉर्डर पहुंचने पर पुलिस ने स्वागत किया।
विज्ञापन

महेश ने बताया कि वह अकेला ही साइकिल पर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से निकला है। उसने 6 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर से अपनी साइकिल यात्रा शुरू की थी, जो 14 जनवरी को कन्याकुमारी पहुंचेगी। महेश ने बताया कि उसकी स्पोर्ट्स इवेंट कंपनी है। वर्तमान में प्रदूषित होते जा रहे पर्यावरण को देखते हुए ही लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की है।
पहले भी 6000 किलोमीटर तक की साइकिल यात्रा कर चुके
इससे पहले भी 6000 किलोमीटर तक की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। अगर इसे जल्द सुधारा नहीं गया तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत होगी। इसलिए हमें अभी से इसके लिए गंभीरता से कार्य करना होगा, तभी आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें