फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किडनी निकालने के मामले में छह चिकित्सकों की जांच कमेटी गठित, दो माह माह में सौंपेगी रिपोर्ट

Wed, 08 May 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती महिला का ​हालचाल जानने पहुंची राज्य महिला आय
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला की दोनों किडनी निकालने के आरोपों के मामले को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने संज्ञान में लिया है। इस दौरान उन्होंने परिजनों से बात करके छह चिकित्सकों की जांच कमेटी का गठन कराया है। कमेटी दो माह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल व सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने निजी अस्पताल में महिला का हालचाल जाना। महिला के एक रिश्तेदार ने अपनी किडनी देने के लिए हामी भरी है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर निवासी आनंद ने बताया था कि उनकी पत्नी वीणा का आठ माह से बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी एक किडनी में पथरी थी। जिसकी वजह से किडनी में संक्रमण होना शुरू हो गया था। उपचार के दौरान चिकित्सक ने वीणा की एक किडनी निकालने का बात कही थी। 1 मई को वीणा का ऑपरेशन शुरू किया था। आरोप है कि परेशान के दौरान एक किडनी निकाल दी, लेकिन चिकित्सक ने परिजनों को बिना बताए उनकी दूसरी किडनी भी निकाल दी थी। जिसके बाद से वीणा आईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने परिजनों से बात करने के बाद छह सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें सिविल सर्जन, पीएमओ, जनरल फिजिशियन, यूरोलॉजी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का सदस्य और नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (एनआईएमए) का सदस्य शामिल किया है। ,
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें