फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्प्रिट टैंक ब्लास्ट... लोहा हो गया गर्म, 300 मीटर तक महसूस हो रही थी तपिश

Wed, 08 May 2024 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव जाहरी के पास शराब फैक्टरी में आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुए टैंक। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जाहरी स्थित शराब फैक्टरी में मंगलवार को हुए स्प्रिट टैंक ब्लास्ट की रिपोर्ट आबकारी एवं कराधान विभाग ने मुख्यालय भेज दी है। आग लगने से करोड़ों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त नरेंद्र कौशिक ने बुधवार को फैक्टरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें फैक्टरी मैनेजर मिला, लेकिन शराब फैक्टरी मालिक नहीं मिला। कौशिक ने बताया शराब फैक्टरी में आग पर नियंत्रण पा लिया, लेकिन फैक्टरी के अंदर लोहा इतना गर्म हो चुका है कि फैक्टरी के अंदर घुसना मुश्किल हो गया है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि 200 से 300 मीटर दूर तक गर्मी महसूस हो रही थी। फैक्टरी में आग लगने के कारणों का पता जल्द लगाया जाएगा। फैक्टरी में आग लगने के कारण दो टैंक ब्लास्ट हो गए थे। इनमें से एक टैंक में 21 हजार लीटर स्प्रिट (एकस्ट्रा न्यूटल अल्कोहल) और दूसरे टैंक में 2.76 लाख लीटर स्प्रिट नष्ट हो गया था। बाजार में स्प्रिट की कीमत 50 से 70 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे में फैक्टरी में स्प्रिट जलने से ही करोड़ों रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। आग पूरी तरह से शांत होने के बाद नुकसान का आकलन भी किया जाएगा। आयुक्त नरेंद्र कौशिक ने बताया कि फिलहाल शराब फैक्टरी में हुए हादसे के दौरान नष्ट हुए स्प्रिट की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी गई है।
सुपरवाइजर की मौत मामले में केस दर्ज
सोनीपत। शराब फैक्टरी में मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे लगी आग पर 17 घंटे में काबू पाया जा सका। अग्निशमन विभाग के सहायक मंडल अधिकारी राजेंद्र सिंह दहिया ने बताया आग पर काबू पाने के लिए 32 फायर टेंडर लगाए थे। करीब 17 घंटे बाद सुबह साढ़े चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। बताया कि आग बुझाने के लिए सोनीपत के साथ ही पानीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, करनाल, झज्जर से भी अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर बुलाई गई थी। फैक्टरी में फटे दूसरे टैंक में करीब 2.76 लाख लीटर स्प्रिट था। इसमें रिसाव होकर काफी देर बाद ब्लास्ट हुआ था।
विज्ञापन

ऑपरेटर संदीप की मौत के मामले में केस दर्ज
फैक्टरी में हुए हादसे में टैंक में जांच कर रहे ऑपरेटर संदीप की मौत हो गई थी। ऑपरेटर के भाई ने फैक्टरी में लापरवाही से भाई की मौत का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। गांव सांदल कलां निवासी सतीश ने कहा है कि उसका भाई संदीप (35) गांव जाहरी की शराब फैक्टरी मे ऑपरेटर था। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। मंगलवार सुबह फैक्टरी में स्प्रिट टैंक की जब वह जांच कर रहा था तब ब्लास्ट हो गया था। फैक्टरी में कार्यरत उनके चचेरे भाई ने बताया कि गैस का दबाव होने से स्प्रिट टैंक फटा था। हादसे के वक्त टैंक में 21 हजार लीटर स्प्रिट था। इस हादसे में संदीप 50 से 60 फीट ऊपर उछला था और करीब 200 मीटर दूर जाकर गिरा था। उसका जबड़ा टूट गया था। शरीर की हडि़्डयां टूटी थीं और चेहरा जल गया था। इधर, पोस्टमार्टम में संदीप के शरीर पर चोट के 18 निशान मिले हैं। उसकी गर्दन, कमर, पैर, सीना समेत कई हड्डी टूटी पाई गई है।
वर्जन-
गांव जाहरी स्थित फैक्टरी में हुए हादसे में मृतक के भाई के बयान पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में गहनता से जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें