गोहाना। गोहाना-सोनीपत रोड स्थित गांव बीधल के आर्य समाज अखाड़े में महर्षि दयानंद आर्य समाज की तरफ से द्वितीय सर्किल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतक के गांव बहु अकबरपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जींद जिले के गांव लिजवाना की टीम ने जीता।
प्रतियोगिता में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की दौड़ भी करवाई गई। इसमें बरोदा गांव के सत्यवान ने जीत दर्ज की। सर्किल कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सोनीपत मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजबीर दहिया रहे। इस मौके पर टीनू बाढ़सा, आदित्य उदयवीर, पहलवान विजय पाल, धीरज लाठ, हर्ष छिक्कारा मौजूद रहे।