फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विज बोले-  केजरीवाल चाहते हैं कि पुलिस उन्हें पकड़कर ले जाए, ताकि उनकी टीआरपी बड़े

Sun, 04 Feb 2024 04:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

अनिल विज ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी व इंडी गठबंधन पर तंज कसा। 
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरविंद केजरीवाल चाहते हैं पुलिस उन्हें पकड़कर ले जाए ताकि उनकी टीआरपी बढ़े। इसलिए केजरीवाल बार-बार ईडी द्वारा भेजे गए समन को नजरअंदाज कर रहे हैं। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी द्वारा अदालत का दरवाजा खटखटाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उक्त जानकारी दी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ईडी द्वारा केजरीवाल को शराब मामले में कई समन देने के बावजूद वह पेश नहीं हुए। इस पर अब ईडी ने कोर्ट की शरण ली है। वहीं गृह मंत्री ने केजरीवाल के भाजपा पर सही समय पर चुनाव न कराने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल गलत बयानबाजी करते रहते हैं और देश में चुनाव समय पर हो रहे हैं।

भाजपा चाहती है चुनाव हों और इस बार भाजपा के 400 सांसद जीतकर आएंगे। पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने पर गृह मंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने देश में आदर्श एवं उच्चतम मूल्यों पर राजनीति की और लोगों को प्रेरित किया कि उच्चतम मूल्यों वाली राजनीति करनी चाहिए।
विज्ञापन


राहुल गांधी का बीड़ी बनाने का काम भी अच्छा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा गत दिवस बीड़ी बनाने वाली फैक्टरी में श्रमिकों के साथ बैठने पर तंज कसते हुए गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति में तो फेल हो गए है। उन्होंने इंडी (आईएनडीआई गठबंधन) बनाई, जिसकी अब भिंडी बन गई। अब कोई न कोई और काम तो ढूंढना है और यह बीड़ी बनाने का काम भी अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें