फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल: चौथी खेलो इंडिया टूर्नामेंट में 9 राज्यों के 250 तीरंदाज लेंगे भाग, हरियाणा के सोनीपत में होगी

Thu, 28 Apr 2022 10:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सोनीपत में साई सेंटर में एक मई से टूर्नामेंट शुरू होगी। साई तीन टूर्नामेंट का सफल आयोजन कर चुका है। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड, भारतीय तीरंदाजी संघ और साई मिलकर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
बहालगढ़ स्थित साई सेंटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, बहालगढ़ में चौथे खेलो इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। एक मई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में 9 राज्यों के करीब 250 तीरंदाज अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। चौथे खेलो इंडिया टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन उत्तराखंड, भारतीय तिरंदाजी संघ व साई मिलकर कर रहे हैं। इससे पहले भी साई व भारतीय तीरंदाजी संघ तीन खेलो इंडिया का सफल आयोजन कर चुके हैं। 

विज्ञापन


साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि देशभर के तीरंदाजों को विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए चौथे खेलो इंडिया तीरंदाजी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से तीरंदाजों को अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिल जाता है और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियों के लिए अपनी कमियों को सुधारकर देश के लिए पदक जीतते हैं। इस टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख व चंडीगढ़ शामिल होंगे।

नहीं लिया जाएगा प्रवेश शुल्क, खिलाड़ियों प्रोत्साहन के लिए एंट्री फीस हटाई
कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि तीरंदाजों को प्रोत्साहन देते हुए खेलो इंडिया तीरंदाजी टूर्नामेंट में किसी भी तीरंदाज से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहले टूर्नामेंट में प्रति तीरंदाज 250 रुपये शुल्क लिया गया था। उन्होंने बताया कि एक मई को सुबह 7:30 बजे रिपोर्टिंग समय रखा गया है। इसके बाद टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा। खिलाड़ी टीम व व्यक्तिगत श्रेणी में अपनी प्रविष्टियां जमा करा सकते हैं। सभी एसोसिएशन व टीमें 29 अप्रैल तक अपनी एंट्री करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें