फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग : 121 फायर ऑपरेटर के सहारे सात केंद्र, 100 की और दरकार

विज्ञापन
सेक्टर-3 स्थित अग्निशमन कार्यालय। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गेहूं की कटाई का सीजन नजदीक आते ही किसानों को फसल में आग लगने का डर सताने लगता है। दमकल विभाग में कर्मचारियों व संसाधनों की कमी भी किसानों की चिंता बढ़ा रही है। जिले में सात दमकल केंद्रों को महज 121 फायर ऑपरेटर के सहारे चलाया जा रहा है। दो और दमकल केंद्र जल्द तैयार होने हैं। दमकल केंद्रों में अतिरिक्त 100 कर्मचारियों की भर्ती के लिए अभी इंतजार बना हुआ है। इनकी मांग के लिए विभाग की ओर से डेढ़ साल पहले शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की ओर से तीन गाड़ियां तो भेज दी हैं, लेकिन उनके संचालन के लिए खाली पड़े पदों को भरने के लिए अभी स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

गर्मी में गेहूं की फसल व अन्य जगहों पर आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। दमकल विभाग की तरफ से आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। इसमें विभाग के पास कर्मियों की कमी उनके लिए परेशानी बढ़ा देती है। विभाग में कर्मचारियों की काफी कमी है। जिले में सात दमकल केंद्रों को महज 121 फायर ऑपरेटर के सहारे चलाया जा रहा है। इनमें भी महज 21 स्थायी फायर ऑपरेटर हैं, जबकि इनके 104 पद स्वीकृत हैं। ऐसे में विभाग को पे-रोल पर लगे 94 व आउटसोर्सिंग के तहत लगे छह कर्मियों से काम चलाना पड़ता है।
वर्तमान में रबी फसल सरसों की कटाई का सीजन चल रहा है और जल्द की गेहूं कटाई शुरू होने वाली है। कई स्थानों पर गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है। इस दौरान आग लगने की आशंका ज्यादा रहती है। इसको लेकर विभाग ने सभी दमकल कर्मचारियों को भी अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के चलते दमकल कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। जून तक दमकल कर्मचारी रोजाना ड्यूटी देंगे। ऐसे में कर्मियों को भी दिक्कत है। उधर, सरकार की तरफ से कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाने से उनकी समस्या ज्यादा बढ़ गई है। सरकार ने अब संसाधनों को बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, लेकिन इनके संचालन व देखरेख के लिए कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जा रही है। सोनीपत कार्यालय की ओर से शासन को 100 फायर ऑपरेटर की मांग भेज रखी है।
विज्ञापन

वर्ष 2006 के बाद नहीं हुई विभाग में पक्के कर्मियों की भर्ती
दमकल विभाग में वर्ष 2006 में फायर ऑपरेटर की पक्की भर्ती हुई थी। उसके बाद से अभी तक कोई भर्ती नहीं हुई है। सोनीपत में 56, गोहाना व गन्नौर दमकल केंद्र में फायर ऑपरेटर के 24-24 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 21 फायर ऑपरेटर के पद भरे हुए हैं। वर्ष 2006 के बाद कुंडली औद्योगिक क्षेत्र, राई औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-तीन, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई के अलावा सेक्टर-23 व बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में दमकल केंद्र के लिए भवनों का निर्माण किया गया। इनमें से सेक्टर-23 व बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बने दमकल केंद्रों के भवनों को अभी विभाग को सुपुर्द नहीं किया गया है। स्थायी फायर ऑपरेटर की कमी होने के कारण पे-रोल पर लगे 94 व आउटसोर्स पर लगे छह कर्मियों से काम चलाया जा रहा है।
डेढ़ साल पहले की गई थी कर्मचारियों की मांग
कर्मचारियों की कमी के चलते दमकल विभाग को गर्मी में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सरकार की ओर से जिस तरह से दमकल केंद्रों को बढ़ाया गया है, उस हिसाब से 100 अतिरिक्त फायर ऑपरेटर की जरूरत है। इसके लिए दमकल विभाग की तरफ से डेढ़ साल पहले प्रस्ताव शासन के पास भेज दिया गया था, लेकिन अभी तक नए कर्मचारी की भर्ती नहीं हुई है। शासन से तीन नई गाड़ियां तो मिली हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी को पूरा करने को कदम नहीं उठाया गया है।
वर्जन
विभाग में स्थायी फायर ऑपरेटर के 104 में से 83 पद खाली हैं। दमकल केंद्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 100 और फायर ऑपरेटर की आवश्यकता है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर डेढ़ साल पहले भेज दिया गया था। उसके बाद भी अब तक किसी नए कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में पे-रोल पर लगे 94 व आउटसोर्स पर लगे छह कर्मियों से काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें