फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने तक घरों से बाहर नहीं निकालने देंगे बिजली मीटर

विज्ञापन
ढाका चौपाल में बैठक के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते राजपाल सेवली। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव सेवली की ढाका चौपाल में ग्रामीणों की बिजली मीटर बाहर निकाले जाने को लेकर बैठक हुई। इसमें बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) दिनेश दहिया व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीओ ने ग्रामीणों को म्हारा गांव जगमग गांव योजना के प्रति जागरूक किया और बिजली के मीटर घरों से बाहर लगवाने के बारे में सरकार की नीति से अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार से राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के लिए अधिगृहीत जमीन का बढ़ा हुआ मुआवजा देने, रॉयल्टी देने व उचित रेट पर प्लॉट देने की मांग की। मांग पूरी होने के बाद वह स्वयं ही मीटर बाहर निकलवाने का आश्वासन दिया।
एसडीओ के साथ हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव की जमीन राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के लिए अधिगृहीत की गई थी। अब वह जमीन का उच्च न्यायालय से बढ़ा हुआ मुआवजा दिलवाने, रॉयल्टी दिलवाने, किसानों को उचित दाम पर प्लॉट दिलवाने की मांग कर रहे हैं। सरकार अगर उनकी मांगों को पूरा कर देती है तो वह बिजली के मीटर घरों से बाहर निकलवा लेंगे। इस पर एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचा देंगे। इस दौरान राजपाल सेवली, नीटू, सुखबीर सिंह, सुरेश नंबरदार, महा सिंह, होशियार सिंह, आजाद सिंह, रामकंवार ढाका, नारायण सिंह, सतबीर सिंह, धर्मपाल, राममेहर, मेहर सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें