फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं कक्षा के भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के पेपर में पकड़े 10 नकलची

विज्ञापन
गीता भवन चौक स्थित जीवीएम स्कूल से परीक्षा देकर बाहर निकालते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान शनिवार को 12वीं कक्षा का भौतिक विज्ञान और अर्थ शास्त्र का पेपर हुआ। पहले हुए पेपर में नकल के ज्यादा मामले मिलने पर शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को अधिक सख्ती बरती। उसके बावजूद बाहरी तत्व पर्चियां फेंकने से बाज नहीं आए। परीक्षा केंद्र के अंदर बरती गई सख्ती का ही असर रहा कि पहले हुए दो पेपर के मुकाबले शनिवार को नकल के मामलों में कमी आई। नकल रोकने के लिए गठित टीमों ने निरीक्षण करते हुए 10 नकलची पकड़े।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारियों का दावा है कि नकल पर अंकुश लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर जिन पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई हैं, उन्हें भी नकल रहित परीक्षा करवाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
किसी ने मुश्किल तो किसी ने बताया आसान
3 बजे भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र का पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के चेहरे पर मिले-जुले भाव नजर आए। कुछ परीक्षार्थियों ने पेपर को मुश्किल तो कई ने आसान बताया। कुछ ने कहा कि पेपर के लिए अच्छी तैयारी की थी, फिर भी कुछ प्रश्न छूट गए।
विज्ञापन

दीवार फांदते रहे युवक
परीक्षा शुरू होते ही बाहरी तत्व दीवारों पर चढ़ना शुरू हो गए थे। मौका देखते ही युवक कमरों की खिड़कियों के पास पहुंच जाते और पर्चियां डालकर बाहर आ जाते। दीवार के पास ही कुछ युवक पुलिस पर नजर रखते रहे, पुलिस कर्मचारी को आता देख तुरंत आवाज लगाकर साथी को वापस बुला लेते। जिस समय फ्लाइंग टीम आती, उस समय सब शांत हो जाते। टीम के जाते ही सभी दोबारा सक्रिय हो जाते। परीक्षा शुरू होने से खत्म होने तक यह सिलसिला जारी रहा।
बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उड़नदस्तों ने शनिवार को 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा में नकल करते 10 विद्यार्थियों को पकड़ा। सभी केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षकों को नकल रहित परीक्षा करवाने के सख्त निर्देश दिए हैं। बिजेंद्र नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें