खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के संपन्न होने के बाद शुक्रवार को जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स अंडर-17,19 आयु वर्ग में लड़कियों की स्पर्धाएं सेक्टर-4 के खेल मैदान में करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ राई विधायक मोहनलाल बड़ौली ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। जिला सोनीपत के सभी खंडों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शिक्षा विभाग से जिला खेल अधिकारी रामबीर सरोहा ने खिलाड़ियों व अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि सभी खेल प्रतियोगिताएं निष्पक्ष रूप से करवाई जाएंगी। इस दौरान शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ. रविंद्र मलिक,, डीपीई सुरजीत सिंह, राकेश दत्त, अनिल, पीटीआई नरेंद्र रोहिल्ला व शर्मिला ने खेल आयोजित करवाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान राई विधायक मोहनलाल बड़ौली ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि देकर उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद राठधना स्थित ममता मार्डन स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
--
अब 14 व 15 को होगी बॉस्केटबॉल प्रतियोगिताएं
स्टेट फेडरेशन गेम्स की वजह से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रोमिला भारद्वाज ने बताया कि स्टेट फेडरेशन के गेम्स 17 व 18 नवंबर को आयोजित किए जा रहे हैं। इन दिनों में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जानी थी, लेकिन बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 17 व 18 नवंबर की बजाए 14 व 15 नवंबर को करवाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के स्थान में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। बास्केटबॉल प्रतियोगिता मोहाना स्थित आर्य नेशनल स्कूल में ही आयोजित की जाएगी।
--
स्कूली क्रिकेट में जी थ्री का कमाल
ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने क्रिकेट में अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। स्कूल के सात खिलाड़ियों ने सोनीपत की टीम में अपनी जगह पक्की की। स्कूल चेयरमैन सुधीर जैन, सीईओ संजय जैन, निदेशक अंकित जैन ने कहा कि यह कामयाबी निरंतर मेहनत का परिणाम है। स्कूल प्राचार्य गीता अरोड़ा ने बताया कि अंडर-19 आयु वर्ग में तुषार लाकड़ा, पार्थ व अवि दहिया तथा अंडर-17 आयु वर्ग में पुनीत बंसल, नितिन व अनिकेत का चयन किया गया है।
--
तैराकी प्रतियोगिता में ब्राइट स्कॉलर के तैराकों ने दिखाई प्रतिभा
जिला तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन ब्राइट स्कॉलर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। अंडर 14, 17,19 आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने पदक जीतने के लिए अपना जोर लगाया। प्रतियोगिता में ब्राइट स्कॉलर स्कूल से भी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें ईराज ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में 3 स्वर्ण, यशिका ने 50 व 100 फ्री स्टाइल व 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 3 स्वर्ण, प्रेरणा ने 50 व 100 फ्री स्टाइल व 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 3 स्वर्ण, प्रयास ने 50 व 200, 800 मीटर फ्री स्टाइल में 2 स्वर्ण व एक रजत, अयानवीर ने स्वर्ण व रजत पदक, शालू ने 2 स्वर्ण व एक रजत, जानवी ने एक रजत व एक कांस्य, अनुष्का ने 2 स्वर्ण, एक रजत, देवश्री ने 2 रजत व एक कांस्य, सक्षम ने 1 स्वर्ण व दो रजत, खुशवंत ने एक रजत व एक कांस्य , लोहित ने 2 कांस्य पदक जीते। प्रतोयोगिता में श्रेष्ठ विद्यालय ब्राइट स्कॉलर स्कूल रहा। प्राचार्य किरण दलाल ने सभी विजेताओं की तारीफ की।
--
जिला स्तरीय वुशु खेल प्रतियोगिता संपन्न
खरखौदा। प्रताप स्पोर्ट्स स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 वुशु प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन का शुभारंभ द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया व सोनीपत वुशु संघ के सचिव विनोद गुलिया ने बाउट आरंभ करवाकर किया। सविता पीटीआई, शमशेर सिंह, भगवान देव व देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे। लड़कों की अंडर 14 वुशु प्रतियोगिता में 28 किग्रा में आयुष, 36 में कार्तिक, 40 में प्रवीन, 44 में शुभम, 48 में शुभम, 52 में विशाल, 54 मे वैभव व 56 में रोनक व लड़कियों में 40 में इ्शा, सभी खिलाड़ी प्रताप स्पोटर्स स्कूल खरखौदा के प्रथम स्थान पर रहे। इन सभी खिलाड़ियों का चयन हरियाणा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों से पदक की पूरी उम्मीद है।
--
कहां कौन सी स्पर्धा हुई
खेल स्थान
एथलेटिक्स सेक्टर-4 स्टेडियम
तैराकी ब्राइट स्कॉलर स्कूल
वेट लिफ्टिंग जनता स्कूल, गन्नौर
लड़कों की कुश्ती ममता मॉडर्न स्कूल, राठधना
स्केटिंग व लॉन टेनिस लिटिल एंजल्स स्कूल
--
साउथ पॉइंट स्कूल में हुए कबड्डी के मुकाबले
साउथ पॉइंट स्कूल में लड़के व लड़कियों के कबड्डी के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता से पहले स्कूल चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने सभी खिलाड़ियों से उनका परिचय लिया और सभी को बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएं दी। साउथ पॉइंट स्कूल के वाइस चेयरमैन रोहित खत्री ने बताया कि स्कूल में खिलाड़ियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। स्कूल चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी।
यह रहा परिणाम
कबड्डी, अंडर-14 (लड़के)
स्थान विजेता अंक
प्रथम गन्नौर 31
द्वितीय सोनीपत 26
--
कबड्डी, अंडर-14 (लड़कियां)
प्रथम कथूरा 26
द्वितीय गोहाना 14
--
कबड्डी, अंडर-11 (लड़के)
प्रथम गन्नौर
द्वितीय सोनीपत
--
कबड्डी, अंडर-11 (लड़कियां)
प्रथम कथूरा
द्वितीय मुडलाना
----
अंडर-17, 100 मीटर दौड़ (लड़कियां)
प्रथम तान्या
द्वितीय मुस्कान
तृतीय पूजा
--
200 मीटर दौड़
प्रथम अंशिका
द्वितीय निशा
तृतीय पायल
--
400 मीटर दौड़
प्रथम नेहा
द्वितीय पूजा
तृतीय अंक्षिता
--
800 मीटर दौड़
प्रथम पूजा
द्वितीय वंशिका
तृतीय नंदिता
--
1500 मीटर दौड़
प्रथम वंशिका
द्वितीय आस्था
तृतीय नेहा
--
3000 मीटर दौड़
प्रथम आरती
द्वितीय आस्था
तृतीय वीरेंद्रा
--
100 मीटर हर्डल दौड़
प्रथम साक्षी
द्वितीय मीनल
तृतीय पूजा
--
400 मीटर हर्डल दौड़
प्रथम साक्षी
द्वितीय मानसी
--
ऊंची कूद
प्रथम प्राची
द्वितीय वीरेंद्रा
--
अंडर-19, 100 मीटर दौड़ (लड़कियां)
प्रथम वर्षा कौशिक
द्वितीय भावना
तृतीय ज्योति शर्मा
--
200 मीटर दौड़
प्रथम वर्षा कौशिक
द्वितीय मुस्कान नैन
तृतीय निशा
--
400 मीटर दौड़
प्रथम नेहा
द्वितीय काव्या
तृतीय किरण
--
800 मीटर दौड़
प्रथम जसप्रीत कौर
द्वितीय मुस्कान नैन
तृतीय रविना
--
1500 मीटर दौड़
प्रथम जसप्रीत कौर
द्वितीय नैंसी
तृतीय आरती
प्रताप स्पोर्ट्स स्कूल खरखौदा में खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर बाउट आरंभ करवाते हुए द्रोणाचार्य अ?- फोटो : Sonipat
लिटल एंजल्स स्कूल में स्केटिंग में अपनी प्रतिभा दिखाते नन्हे खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Sonipat