फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
शालिनी का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव राई में किराए पर रह रही नवविवाहिता की मौत के दस दिन बाद परिजनों ने पति पर दहेेेेज हत्या व सुबूत मिटाने के लिए आननफानन में अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया है। मृतका ने पड़ोस के युवक संग चार माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों भागकर राई में रहने लगे और यहीं अलग-अलग फैक्ट्री में काम करने लगे। रक्षाबंधन से पहले बहन से मिलने जब भाई यहां पहुंचा तो पता चला कि दस अगस्त को उसकी बहन की संदिग्धावस्था में मौत हो गई और उसके पति ने बिना उन लोगों को सूचना दिए अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी के सीतापुर जिले के गांव टप्पा खजूरिया के रहने वाले सोनू कश्यप ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले विशाल सिंह ने उसकी बहन शालिनी (18) से 13 अप्रैल को प्रेम विवाह किया था। उसके बाद दोनों वहां से भागकर यहां गांव राई में किराए पर रहने लगे थे। कुछ समय बाद विशाल सिंह उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा था। उसकी बहन ने उसे कई बार बताया था कि उसका पति उससे दो लाख रुपये दहेज की मांग करता है। जिस पर उन्होंने एसपी सीतापुर को दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी थी। इस बीच कई दिन तक उसकी बहन से उनकी कोई बात नहीं हो सकी। जिस पर वह अपनी बहन के बारे में जानकारी लेने गांव राई में आया तो उसे पता लगा कि उसकी बहन की 10 अगस्त को मौत हो चुकी है। उसका अंतिम संस्कार भी गांव राई के शमशान घाट में कर दिया गया था। इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। उसने पुलिस के सामने शक जताया कि उसकी बहन को विशाल सिंह दहेज के लिए तंग करता था। ऐसे में या तो उसने उसकी बहन को मार दिया या उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में दहेज हत्या व सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले में जांच कर पता लगाएगी कि मौत किस तरह से हुई है। साथ ही पता लगाया जाएगा कि शालिनी की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है। आरोपी विशाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में कई पहलुओं से पर्दा उठने की बात कह रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों गांव में पड़ोसी थे। उनके घर एक दूसरे के सामने थे। जिसके चलते दोनों में आपस में प्रेम हो गया। एक ही गांव के होने के चलते उन्होंने भागकर शादी कर ली थी। उसके बाद राई में आकर बस गए थे।
यूपी से भागकर शादी करने के बाद दोनों राई गांव में आकर किराए पर रहने लगे। दोनों ने घर चलाने के लिए अलग-अलग कंपनी में नौकरी भी करने लगे। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता लगा कि विशाल सिंह 10 अगस्त को कंपनी में ही था। वहां से वह यह कहकर निकला था कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। अब पुलिस उसे गिरफ्तार कर पता लगाएगी कि उसने साजिश के तहत यह कहा था कि या उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।
सोनू कश्यप ने बताया कि जब उसकी बहन ने उन्हें फोन कर बताया कि उसका पति लगातार दो लाख रुपये लाने के लिए दबाव बना रहा है। वह दहेज के नाम पर रुपये मांग रहा था। जिसे लेकर उसे प्रताड़ित करता है। इसे लेकर 12 अगस्त को सोनू के परिवार ने एसपी कार्यालय सीतापुर में शिकायत दी थी। जहां पर उन्हें राई में शिकायत देने की बात कही गई थी।
सोनू कश्यप ने बताया कि कई दिन तक बहन से बात नहीं होने व अब रक्षाबंधन पर्व के चलते वह राई गांव में आया था। उसे क्या पता था कि राई गांव में जाकर उसे बहन की मौत के बारे में जानकारी मिलेगी।
युवक ने उसकी बहन की दहेज के लिए हत्या करने व बिना उन्हें जानकारी दिए अंतिम संस्कार करने की शिकायत दी है। जिस पर दहेज हत्या व सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नवविवाहिता की दस दिन पहले मौत व अंतिम संस्कार हो चुका है। अब आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी। जिससे सच्चाई सामने आ सके। -बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें