फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव, पत्नी व ससुराल पक्ष पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पलड़ी के खेत में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। व्यक्ति की बुजुर्ग मां ने अपनी पुत्रवधू व उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के गांव कराला की रहने वाली ओमवती उर्फ सावित्री ने राई थाना पुलिस को बताया कि उसके बेटे प्रमोद (35) की शादी करीब 13 साल पहले जाजल गांव की गंगा के साथ हुई थी। ओमपती का आरोप है कि गंगा का बर्ताव शादी के बाद से उसके प्रति सही नहीं था। वह उसके और उसके बेटे के साथ झगड़ा करने के साथ झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती थी, जिससे घर का माहौल खराब रहता था। ससुराल पक्ष के लोग उसके बेटे को मारने की धमकी देते थे। वह मई, 2020 में सेवानिवृत्त हुई थी। उस समय उसके पास 20 लाख रुपये जमा पूंजी थी। उसकी बहू उन पर प्लॉट लेने का दबाव डालती थी। करीब 5-6 माह पहले उसकी बहू गंगा, उसके परिजन व उनके गांव का मोहन उसके बेटे को बहकाकर पलड़ी में मकान दिलाने के बहाने ले गए थे। बुजुर्ग का आरोप है कि आरोपियों ने उसके अंगूठे लगवाकर उसके खाते से राशि निकलवा ली थी। अब उनके पास पैसे नहीं बचे तो उसकी पुत्रवधू गंगा, बेटे की सास, साला व गांव का मोहन उसके बेटे से मारपीट करने लगे। गंगा उसे कई बार प्रमोद को वापस लेकर जाने को कहती थी। अब दिवाली के दिन उन्होंने बेटे की हत्या कर दी है। प्रमोद का शव खेत में फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। ओमपति ने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन
गांव पलड़ी के खेत में व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला है। हत्या की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें