फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, लाठी-डंडों से किया हमला, आरोपियों में पूर्व सरपंच भी शामिल

Tue, 11 Nov 2025 04:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सोनीपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गांव पिपली की है। मृतक की पहचान अजय के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गांव पिपली की है। मृतक की पहचान अजय के तौर पर हुई है। आरोप है कि गांव के ही युवकों पर अजय की हत्या की है। गांव के पूर्व सरपंच रामनिवास का नाम भी हत्या मामले में सामने आया है। 

विज्ञापन


रंजिश के चलते पिपली के अजय की हत्या की गई है। वह शाम को जिम से लौट रहा था। बीच रास्ते में रोककर आरोपियों ने उसपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गांव के ही कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

इससे पहले कई महीने पहले अजय के साथ दूसरे पक्ष ने झगड़ा किया था। पुलिस को शिकायत देने के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने रंजिश के चलते अब वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें