फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: सोशल मीडिया स्टार पर हमला, पड़ोसन ने कान पर काटा; ऊंची आवाज में संगीत बजाने से रोकने पर हंगामा

Tue, 11 Nov 2025 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

सोनिया ने अपनी शिकायत में बताया कि वह कांग्रेसी नेता संदीप कुमार टिंका की किरायेदार है। उसके घर के सामने रहने वाली गुरप्रीत कौर सुबह चार बजे से लेकर देर रात तक तेज आवाज में स्पीकर पर संगीत चलाती है। कई बार आवाज कम करने के लिए कहने और शिकायत करने के बावजूद वह नहीं मानी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया स्टार पर हमला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव के गोल्डन बाग में कांग्रेसी नेता संदीप कुमार टिंका की किरायेदार और सोशल मीडिया स्टार अमानत कुमारी उर्फ सोनिया को मोहल्ले की चार महिलाओं ने मिलकर पीट दिया।

विज्ञापन


झगड़े के दौरान चारों महिलाओं ने मारपीट के दौरान सोनिया का कान काट लिया और जमीन पर गिरा पेट में लात-घूंसे मारे। पीड़ित सोनिया को मकान मालिक टिंका ने इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया है। घटना के बाद सोनिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर गुरप्रीत कौर, रमन कौर, प्रभजोत कौर और काटो (निवासी गोल्डन बाग) के खिलाफ सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

सोनिया ने अपनी शिकायत में बताया कि वह कांग्रेसी नेता संदीप कुमार टिंका की किरायेदार है। उसके घर के सामने रहने वाली गुरप्रीत कौर सुबह चार बजे से लेकर देर रात तक तेज आवाज में स्पीकर पर संगीत चलाती है। कई बार आवाज कम करने के लिए कहने और शिकायत करने के बावजूद वह नहीं मानी।
विज्ञापन


सोनिया के अनुसार, दो दिन पहले जब मोहल्ले की कुछ महिलाएं गुरप्रीत कौर को समझाने गईं, तो उसने अपनी सहेलियों और कामवाली को बुला लिया और झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान गुरप्रीत, रमन, प्रभजोत और काटो ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। रमन कौर ने उसका कान काट खाया, जबकि बाकी महिलाओं ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मार बुरी तरह घायल कर दिया, स्पीकर की आवाज कम करने की जायज मांग को मान लेने के विपरीत उल्टा जान से मार देने की धमकियां दी।

अमानत ने बताया कि उसके चिल्लाने और शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी महिलाएं मौके से फरार हो गईं।

मकान मालिक संदीप कुमार टिंका ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि सोनिया पर हमला करने, कान काटने और जान से मारने की धमकी आदि की आपराधिक धारा में चारों महिलाओं पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें