फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: शिक्षक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी व ससुराल पक्ष पर आरोप- मां से अलग रहने का बना रहे थे दबाव

Wed, 06 Apr 2022 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

शिक्षक की 14 नवंबर 2021 को शादी हुई थी। ममेरे भाई का आरोप है कि शादी के बाद से उसकी पत्नी अलग रहने की जिद कर रही थी। गर्भपात कराने की भी धमकी दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने ममेरे भाई की शिकायत पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव राजलू गढ़ी निवासी जयदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी बुआ का परिवार भगत सिंह कॉलोनी में रहता है। उसका फुफेरा भाई अतुल दिल्ली में शिक्षक है। मंगलवार रात को अतुल ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी 14 नवंबर, 2021 को मीनाक्षी के साथ हुई थी। दोनों में वैचारिक सामंजस्य नहीं बन पा रहा था।

आरोप है कि वह अतुल को अलग रहने के लिए दबाव बनाती थी। अतुल के पास से मिले सुसाइड नोट में मीनाक्षी के साथ ही उसके भाई सनम, पिता कपूर सिंह व मां उर्मिला को आत्महत्या के लिए विवश करने का जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इकलौता बेटा था अतुल, पिता की हो चुकी है मौत 
जयदीप ने पुलिस को बताया था कि अतुल उसकी बुआ का इकलौता बेटा था। उसकी पत्नी उसे मां सुशीला को छोड़कर अलग रहने का दबाव बनाती थी। अतुल के पिता की दिसंबर, 2021 में मौत हो चुकी है। अतुल अपनी मां को छोड़ना नहीं चाहता था। पत्नी मीनाक्षी व ससुराल पक्ष के लोग उसे धमकी देते थे। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। 

एक सप्ताह पहले ही मायके चली गई थी मीनाक्षी  
जयदीप ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले ही मीनाक्षी का भाई सनम घर आया था। उसने उसकी बुआ और अतुल से अभद्रता की थी। अतुल को धमकी देकर मीनाक्षी को साथ ले गया था। 

पत्नी ने दी गर्भपात की धमकी
शिकायत कर्ता का आरोप है कि अतुल की पत्नी मीनाक्षी गर्भवती है। उसने धमकी दी थी कि या तो वह अलग रहेगी नहीं तो गर्भपात करा लेगी। अतुल अपने मामा जगदीश सिंह और अन्य के साथ मीनाक्षी के मायके भी गए थे। वहां पर अतुल के ससुर ने अलग रहने की धमकाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें