फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई: नशा तस्करी में संलिप्त दो अफ्रीकी नागरिक दिल्ली से गिरफ्तार

Wed, 06 Apr 2022 10:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

प्रदेश के जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में चिट्टा सप्लाई करने वाले दो अफ्रीकी नागरिकों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हाल ही में चिट्टे के साथ पकड़े स्थानीय युवक की निशानदेही पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चिट्टा मामले में आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में चिट्टा सप्लाई करने वाले दो अफ्रीकी नागरिकों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हाल ही में चिट्टे के साथ पकड़े स्थानीय युवक की निशानदेही पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले रामपुर बुशहर के चौधरी अड्डे पर पुलिस ने एक युवक को 7.15 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा था। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि यह नशा उसे अफ्रीकी मूल के आरोपियों ने दिल्ली से सप्लाई किया था। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार देर शाम आरोपियों को लेकर पुलिस दल रामपुर पहुंचा। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें