फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ गुरुग्राम को कामयाबी: 16 बोरी गांजे के साथ दो को किया गिरफ्तार, केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से पकड़ी नशे की खेप

Wed, 30 Mar 2022 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

एसटीएफ गुरुग्राम की टीम को सूचना मिल रही थी कि सोनीपत से होकर नशे का बड़ा कारोबार किया जा रहा है। तस्कर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लाकर नशे को हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए नशा तस्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर केएमपी पुल के नीचे से एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। टीम ने पानीपत के दो नशा तस्करों को कैंटर में गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। राई थाना पुलिस ने एसटीएफ की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ और पुलिस नशा तस्करी कराने वाले बड़े माफिया की तलाश में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


एसटीएफ गुरुग्राम की टीम को सूचना मिल रही थी कि सोनीपत से होकर नशे का बड़ा कारोबार किया जा रहा है। तस्कर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लाकर नशे को हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में सप्लाई करते हैं। सूचना के आधार पर टीम ने निगरानी शुरू कर दी थी। एसटीएफ को सूचना मिली कि एक कैंटर में गांजा की तस्करी की जा रही है। कैंटर केजीपी से एनएच-1 होकर पानीपत की ओर लेकर जाया जाएगा। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने नाका लगाकर बताए गए वाहन की निगरानी शुरू कर दी।    

कुछ समय बाद बंद बाड़ी का कैंटर वहां पर पहुंचा। पुलिस ने उसको रोक लिया। कैंटर में मौजूद दोनों युवकों में से चालक ने अपना नाम बाल किशन उर्फ बाला निवासी गांव चुलकाना थाना समालखा जिला पानीपत व परिचालक सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम रामफल निवासी गांव चुलकाना बताया। पीछे से देखने पर बंद बाड़ी की उक्त गाड़ी खाली नजर आ रही थी। उसमें चालक के केबिन के पीछे अलग से गुप्त केबिन बनाया हुआ था। गुप्त केबिन की तलाशी में देर रात गांजा से भरी 16 बोरी मिली। इनका वजन 5.35 क्विंटल निकला। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस और एसटीएफ ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें