फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: खालिस्तानी नारे लगाने वाले शिअद (अमृतसर) के करनाल प्रधान हरजीत का आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल

Wed, 17 Jan 2024 07:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की बरसी पर केएमपी एक्सप्रेस वे पर अरदास की थी। शिरोमणि अकाली दल करनाल के प्रधान हरजीत सिंह विर्क को जेल भेजा गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की पहली बरसी पर पिछले वर्ष कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर अरदास के दौरान खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने वाले शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के करनाल प्रधान हरजीत सिंह विर्क ने बुधवार को समर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने का प्रयास किया, लेकिन अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


पंजाबी अभिनेता व गायक संदीप उर्फ दीप सिद्धू 15 फरवरी 2022 की रात दिल्ली से वाया केएमपी होते हुए पंजाब जा रहा था। जब वह पिपली टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो उनकी कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई थी। इसमें दीप सिद्धू की मौत हो गई थी।

हादसे के बाद 15 फरवरी 2023 को पहली बरसी पर उनके परिवार के सदस्यों व समर्थकों ने केएमपी स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर दीप सिद्धू के नाम की अरदास की थी। इसी दौरान हरजीत सिंह विर्क ने खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की थी। इस मामले में खरखौदा पुलिस ने कई लोगों को नामजद करते हुए 35 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसमें शिरोमणि अकाली दल पार्टी (अमृतसर) के नेता एवं करनाल निवासी हरजीत सिंह विर्क भी आरोपी बनाए थे। मामले में हरजीत सिंह विर्क ने खरखौदा न्यायालय में समर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हरजीत सिंह विर्क को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ की।

इसके बाद न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड पर देने की मांग की गई, लेकिन न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि मामले में एक गिरफ्तारी हुई है। अभी मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें