फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: दूध लेने जा रही महिला का 300 मीटर तक पीछा कर झपटा पर्स, नांगलखेड़ी के पास की है घटना

Wed, 17 Jan 2024 06:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

एक युवक ने पहले विकास नगर के पास पर्स झपटने का प्रयास किया, कामयाब नहीं हुआ तो नांगलखेड़ी के पास पर्स झपटा। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में नांगल खेड़ी में दूध लेने जा रही एक महिला से पर्स झपट लिया। आरोपी ने उसका करीब 300 मीटर तक पीछा किया। वह एक बार में कामयाब नहीं हुआ तो उसने महिला का पीछा कर वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


पर्स में पांच हजार रुपये थे। महिला ने इस वारदात की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस नांगलखेड़ी में दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से झपटमार की तलाश कर रही है। 

पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निवासी सुनीता ने बताया कि उसका पति यूरोप में रहता है। उसकी विकास नगर में ससुराल व नांगल खेड़ी में मायका है। वह हर रोज दूध लेने के लिए विकास नगर से नांगल खेड़ी आती है। वह मंगलवार शाम को पैदल दूध लेने जा रही थी। विकास नगर में एक युवक ने उससे पर्स झपटने का प्रयास किया, उसने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह  वो भाग गया।
विज्ञापन


वो नांगलखेड़ी पहुंची तो उसी युवक ने उसका पर्स झपट लिया। उसने उस युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने भी उसका पीछा किया था। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी को पकड़कर उसका पर्स बरामद कराया जाए। उसके पर्स में पांच हजार रुपये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें