फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: प्लंबर की सिर में चोट मारकर हत्या, शराब ठेके के पास मिला शव, रविवार को बाइक पर निकला था घर से

Mon, 24 Jan 2022 04:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

प्लंबर गांव बैंयापुर में रविवार देर शाम बाइक लेकर निकला था। सोमवार सुबह शराब ठेके के पास उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चोट के निशान देखकर पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
मृतक भोला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव बैंयापुर में रविवार देर शाम घर से निकले युवक की अज्ञात लोगों ने सिर व कान के पास चोट मारकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर शराब ठेके के निकट पड़ा मिला है। युवक के पास ही उसकी बाइक भी मिली है।

विज्ञापन


सुबह परिजनों को शव मिलने का पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

गांव बैंयापुर के रहने वाले धर्मबीर सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा भोला (29) प्लंबर का काम करता था। वह रविवार देर शाम 7 बजे के बाद बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया उसके बाद रातभर वह घर नहीं लौट। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि उसके बेटे का शव गांव के बाहर शराब ठेके पास पड़ा है।
विज्ञापन


जिस पर वह अपने भाई कृष्ण के साथ वहां पर पहुंचा तो देखा कि उसका बेटा मृत पड़ा है। उसकी बाइक भी पास ही खड़ी थी। उसके सिर व कान के पास चोट के निशान मिले। उसके बेटे की चोट मारकर हत्या की गई थी। उसने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। एसआई दिलावर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने धर्मबीर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

कोहरे के कारण देरी से शव पड़ा होने का पता लगा 

रात से ही जिले में कोहरा छाया था। सोमवार सुबह भी काफी देर तक कोहरा छाया रहा। जिसके चलते सुबह भोला का शव पड़े होने की सूचना नहीं मिल सकी। कोहरा छंटने के बाद शव पड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद परिजनों व पुलिस को बुलाया गया। 

युवक का शव शराब ठेके के पास मिला है। उसके सिर व कान के पास चोट के निशान हैं। युवक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पिता ने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस हमलावरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। -इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें