हरियाणा के करनाल में पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल व सीआईए टू की टीम ने अलग-अलग मामलों में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी सेना की वर्दी पहनकर तस्करी करता था और रेल के माध्यम से मध्य प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता था।
दूसरे मामले में एएसआई विकास कुमार, एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की अध्यक्षता में टीम को सूचना मिली कि गौतम निवासी कुरुक्षेत्र, बुटाना एरिया में काफी समय से गांजा पत्ती बेचने का काम करता है जो कि मोटरसाइकिल पर गांजा पत्ती बेचने के लिए जीटी रोड से गांव बराना की तरफ जाने वाले रास्ते के मोड़ पर खड़ा है।
मौके पर जाकर आरोपी गौतम को पकड़ लिया। आरोपी के बैग से एक किलो 550 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। बुटाना थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गांजा पत्ती को कैथल के पूंडरी से एक व्यक्ति से 14 हजार रुपये में खरीद कर लाया था और डेढ़ से दो गुना दाम पर सप्लाई करने वाला था। आरोपी के खिलाफ एक मामला जिला कुरुक्षेत्र में भी दर्ज है। इस मामले में आरोपी जमानत पर आया था। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।