फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के गांव लाठ में दोहरा हत्याकांड: सेवानिवृत्त फौजियों की गोलियां मारकर हत्या, 10 हमलावरों ने की फायरिंग

Fri, 15 Sep 2023 01:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव लाठ में 22 अप्रैल को सूरज नाम के युवक की गोलियों से छलनी कर हत्या की गई थी। गांव लाठ निवासी राज व रमेश शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव के अड्डे पर गए थे। इसी दौरान दो बाइक व गाड़ी पर सवार होकर हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव लाठ के अड्डे पर बाइक व गाड़ी में सवार होकर 10 से अधिक हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सेवानिवृत्त दो फौजियों को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए। दोनों बुजुर्गों के बेटों पर अप्रैल माह में गांव के युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों की हत्या को उस मामले की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
गांव लाठ निवासी राज व रमेश शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव के अड्डे पर गए थे। इसी दौरान दो बाइक व गाड़ी पर सवार होकर हमलावर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचते ही दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गई। राज व रमेश को गोलियों से छलनी करने के बाद हमलावर बाइकों पर सवार होकर भाग गए। राज व रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना उनके परिजनों व पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। मौके पर 28 खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।

गांव के युवक की हत्या में आरोपी है मृतकों के बेटे
गांव लाठ में 22 अप्रैल को सूरज नाम के युवक की गोलियों से छलनी कर हत्या की गई थी। सूरज (27) घटना के दिन दोपहर को अपने साथी गांव के ही जितेंद्र के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब वह गांव में चौपाल के पास पहुंचे थे तो अचानक दो बाइक पर हमलावर मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने सूरज की नौ गोली मारकर हत्या की थी। साथ ही जितेंद्र पर भी हमला किया था। जिसमें राज व रमेश के बेटे विक्की व विजय समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगा था। आरोप है कि उसकी रंजिश में दोनों की गोलियों से भूनकर हत्या की गई है। दोनों सेना से सेवानिवृत्त थे।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
गांव लाठ के अड्डे पर दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी सदर गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें