फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पुलिसकर्मियों पर अपहरण का मामला दर्ज

Sat, 23 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग की सिफारिश पर सोनीपत पुलिस के चार कर्मचारियों पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच पुलिस करेगी। मामला दो साल पुराना है और शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने चार पुलिसकर्मियों पर उसे और उसके बेटे को जबरन घर से उठाकर बंधक बनाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव खरेटू, शामली, उत्तर प्रदेश निवासी बुद्ध प्रकाश ने मानव अधिकार आयोग में शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि 23 मार्च, 2013 की रात को सीआईए के तत्कालीन निरीक्षक रतन सिंह, एसआई दिलबाग और नरेश तथा एएसआई रमेश ने उसके दो बेटों अरविंद और विनोद को जबरन घर से उठा लिया था। उसके बाद पुलिस ने दोनों को कई दिन तक बंधक बनाकर रखा था। उन्होंने इसके लिए आपत्ति दर्ज कराई थी। उसके बाद भी पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की थी। जिसके बाद उसने मानव अधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया था। जहां पर लंबी सुनवाई के बाद अब मानव अधिकार आयोग ने इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। आदेशों के तहत थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच कर रही है। बता दें कि आरोपियों में से रतन सिंह वर्ष 2015 में ही रिटायर हो गए थे।
विज्ञापन


एक पूर्व और तीन मौजूदा पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच कर रही है।
-प्रवीण, प्रभारी, थाना शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें