लखनऊ के बीकेटी के गांव रुदही में एयरफोर्स रोड के पास अरहर के खेत में शनिवार की देर शाम बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र से अपहरण किये गये एक मासूम बच्चे के कपडे़, चप्पल, शरीर की हड्डियां व अवशेष, हत्या में प्रयुक्त किया गया डंडा व अन्य सामान मिला।
अंधेरा होने के कारण बच्चे के शव को तलाश नहीं जा सका। आशंका यह भी जताई जा रही हैं कि आरोपी के द्वारा बच्चे के शव को जहां मिट्टी में दफन किया गया था जहां आसपास सियार व अन्य किसी जंगली जानवर ने शव के साथ छेड़छाड़ की गई हैं। पुलिस टीम के मुखिया प्रभारी कोतवाली ए.के. सिंह ने बताया कि रविवार को दिन में अरहर के खेतों में बच्चे के शव की फिर तलाश होगी।