फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बिल्डर कंपनी का कारनामा: पेट्रोल पंप के अनुबंध के तहत लिया सात दिन में नौ लाख का डीजल, अब फोन बंद

Thu, 11 May 2023 09:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव लाठ निवासी रामफल ने एसीपी गोहाना को दी शिकायत में बताया कि खंदराई मोड़ स्थित क्वालिटी फिलिंग स्टेशन पर मैनेजर है। 6 अप्रैल को आरएस ट्रेडर्स बिल्डर्स के मैनेजर मनीष शर्मा व मुनीम राज ठाकुर ने उनके फिलिंग स्टेशन संग अनुबंध कर डीजल की खरीद शुरू की थी।
विज्ञापन
गोहाना थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गोहाना के जींद रोड खंदराई मोड़ के पास स्थित क्वालिटी फिलिंग स्टेशन संचालक संग अनुबंध करने के बाद बिल्डर कंपनी ने सात दिन में 8.97 लाख रुपये का डीजल भरवा लिया। जब फिलिंग स्टेशन के मैनेजर ने बिल्डर कंपनी को बिल भिजवाया तो वह बिना भुगतान किए भूमिगत हो गए। उनकी तरफ से दिए गए चेक को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। फिलिंग स्टेशन के मैनेजर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। एसीपी गोहाना के आदेश पर सिटी थाना गोहाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी के चेक भी हुए बाउंस
गांव लाठ निवासी रामफल ने एसीपी गोहाना को दी शिकायत में बताया कि खंदराई मोड़ स्थित क्वालिटी फिलिंग स्टेशन पर मैनेजर है। 6 अप्रैल को आरएस ट्रेडर्स बिल्डर्स के मैनेजर मनीष शर्मा व मुनीम राज ठाकुर ने उनके फिलिंग स्टेशन संग अनुबंध कर डीजल की खरीद शुरू की थी। उन्होंने दस दिन बाद एक साथ भुगतान करने की बात की थी। जिसके बाद उन्होंने उनके फिलिंग स्टेशन से सात दिन के अंदर 8 लाख 97 हजार 489 रुपये का का डीजल ले लिया।

फिलिंग स्टेशन मैनेजर ने गोहाना एसीपी को दी शिकायत
जिस पर 10 दिन बाद जब उन्होंने बिल्डर कंपनी को डीजल का बिल भेजा गया तो उन्होंने भुगतान नहीं किया। अनुबंध के दौरान दिए गए चेक को उन्होंने बैंक खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इस पर उन्होंने बिल्डर कंपनी के मैनेजर व मुनीम को कई बार कॉल की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। जिस पर उन्होंने एसीपी को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। एसीपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें