फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: छावनी के सिविल अस्पताल के सामने एक और सड़क हादसा, गाय सामने आने से कार डिवाइडर से टकराई

Thu, 11 May 2023 09:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला छावनी का सिविल अस्पताल के पास हुए सड़क हादसे में टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के दोनों एयरबैग खुल गए। जिससे चालक को मामूली चोट आई। वहीं गाड़ी में बैठे अन्य लोग भी बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पाते ही मौके पर डायल 112 की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन
अंबाला में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला छावनी का सिविल अस्पताल पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसों का गवाह बन रहा है। अभी 2 दिन पहले ही सड़क हादसे में एक कार सिविल अस्पताल के सामने बिजली के पोल में जा टकराई थी अब वीरवार सुबह करीब 6:00 बजे एक क्रेटा कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। 

विज्ञापन


घटना में बाल-बाल बचा परिवार
चश्मदीदों ने बताया कि अगर गाड़ी का एयर बैग में खुलता तो चालक को गंभीर चोटें आ सकती थी। दरअसल अंबाला शहर के मॉडल टाउन निवासी रामशरण अपने तीन परिजनों के साथ मॉडल टाउन से छावनी के पूजा विहार जा रहे थे। सुबह के समय तभी अचानक से एक गाय सिविल अस्पताल के सामने कट के पास आ गई। गाड़ी को रामशरण चला रहे थे उन्होंने गाय को बचाने के लिए गाड़ी को काफी नियंत्रित करने की कोशिश की मगर फिर भी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई।

चालक को मामूली चोट आई
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के दोनों एयरबैग खुल गए। जिससे चालक को मामूली चोट आई। वहीं गाड़ी में बैठे अन्य लोग भी बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पाते ही मौके पर डायल 112 की टीम पहुंच गई जहां उन्होंने घायलों को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। वहीं अम्बाला जगाधरी हाइवे को साफ कराया। गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व भी अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल के सामने एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें बोलेरो चालक ने डिवाइडर पर लगे पोल में गाड़ी भिड़ा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें