फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: गैस कटर से एटीएम काटकर रुपये निकालने का प्रयास, आधा घंटे तक मशीन न कटने के बाद वापस भागे

Tue, 15 Mar 2022 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)

सार

तीन-चार युवकों ने सेक्टर-7 स्थित बैंक के एटीएम बूथ में वारदात की। एटीएम में 3.85 लाख रुपये थे। बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। 
विज्ञापन
गैस सिलिंडर लेकर सीसीटीवी में भागते दिखाई देते चोर। एटीएम बूथ पर निरीक्षण करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में गोहाना शहर के सेक्टर-7 स्थित ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी (बैंक) की एटीएम को काटकर चोरों ने रुपये निकालने का प्रयास किया। करीब आधा घंटे बाद भी मशीन न कटने पर आरोपी वहां से भाग गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इसकी जानकारी बैंक मैनेजर को सोमवार सुबह तब लगी, जब वह बैंक में पहुंचे। इसको लेकर उसने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


गोहाना के मुख्य बाजार निवासी नितिन ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-7 स्थित ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी में बतौर बैंक मैनेजर नियुक्त हैं। बैंक के बाहर एटीएम भी स्थापित है। उसके अनुसार, रविवार रात को तीन-चार चोरों ने अंदर घुसकर एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया।

इससे पहले उन्होंने एटीएम के शटर पर लगा ताला भी तोड़ा। सोमवार सुबह जब वह बैंक में पहुंचे तो इसकी जानकारी लगी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एटीएम बूथ में पहुंचकर मौके का मुआयना किया। इसके साथ ही वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी कब्जे में लिया।  
विज्ञापन


गैस सिलिंडर के साथ हाथों में दस्ताने पहनकर पहुंचे थे चोर
चोरों ने एटीएम से रुपये चुराने का पूरा षड्यंत्र रचा था। वह अपने साथ न केवल गैस सिलिंडर लेकर पहुंचे, बल्कि दस्ताने भी पहने हुए थे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर रात करीब ढाई बजे एटीएम बूथ में मशीन काटने के लिए पहुंचे। यहां करीब आधा घंटे तक उन्होंने गैस कटर के साथ मशीन को काटकर रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन निकाल नहीं सके। उसके बाद वहां से फरार हो गए। 

शनिवार को एटीएम में डाले थे छह लाख रुपये
बैंक मैनेजर ने पुलिस को बताया कि शनिवार को ही एटीएम में छह लाख रुपये नकदी डाली थी। रविवार रात तक एटीएम में 3.85 लाख रुपये थे। गनीमत यह रही कि चोर एटीएम को काट नहीं पाए, जिससे इसमें रखी नकदी चोरी होने से बच गई। यही नहीं गैस कटर चलने के कारण रुपये जलने का अंदेशा था।  
 

सेक्टर-7 में एक एटीएम को गैस कटर से काटकर रुपये निकालने के प्रयास की सूचना मिली थी। पुलिस ने एटीएम बूथ का निरीक्षण करके सीसीटीवी की फुटेज बरामद कर ली है। इसके साथ ही बैंक मैनेजर की शिकायत पर तीन-चार अज्ञात पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, शहर गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें