गांव टांडा के पास कार ने दो साइकिलों पर सवार चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें गंभीर हालत के चलते महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव टांडा निवासी भगत सिंह, राजू, अजय व सोनू गांव खेवड़ा के पास एक फैक्ट्री में काम करते हैं। चारों सोमवार देर शाम साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। एक साइकिल पर भगत सिंह व राजू और दूसरी पर अजय और सोनू सवार थे। जब वह गांव टांडा चौक पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने चारों को कुचल दिया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। भगत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीनों घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें गंभीर हालत के चलते खानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद जांच शुरू कर दी है।