फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं कक्षा की छात्रा से चार माह पहले किया दुष्कर्म, अब फिर किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर छात्रा से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि चार माह पहले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते वह डरकर चुप रही। 21 मार्च को आरोपी फिर से उनके घर में घुस गया। परिजनों के आने पर वह फरार हो गया। बाद में उसने दोस्तों के साथ उनके घर आकर धमकी दी है। जिस पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि गांव के युवक ने उसके साथ 19 नवंबर, 2018 को दुष्कर्म किया था। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके चलते वह चुप रही। इसके बाद से आरोपी उसके स्कूल आने-जाने के दौरान भी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और छींटाकशी करता था। छात्रा ने बताया कि 21 मार्च को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और फिर से उसका दुष्कर्म की कोशिश की। इसी बीच उसके परिजन घर पहुंच गए और आरोपी भाग गया। आरोपी दोस्तों के साथ फिर उनके घर आया और परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छात्रा ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिस पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अरुण कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें