फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट की स्कूटी रोकने पर दिखाई धौंस, पुलिसकर्मी को पीटा, हिरासत में दोनों आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट की स्कूटी रोकने पर दिखाई धौंस, दो युवकों ने पुलिसकर्मी को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सब्जी मंडी के पास बिना नंबर की स्कूटी रोकने और कागजात मांगने पर दुकानदार व स्कूटी चालक ने हेड कांस्टेबल केे साथ मारपीट की। इस दौरान दोनों में झड़प भी हुई। पुलिसकर्मी की वर्दी का बटन टूट गया और उसे सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिसकर्मी की नाक की हड्डी पर गंभीर चोट आई है। फोन करने पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों व एक्टिवा को लालकुर्ती चौकी ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कर्मी को धमकाने, मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर उनको हिरासत में ले लिया है।
बुधवार दोपहर लालकुर्ती चौकी के हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह बस स्टैंड के आसपास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक्टिवा को आते देखकर रोका, क्योंकि उस पर नंबर प्लेट नहीं थी और न ही उस एक्टिवा के कागज थे। एक्टिवा चालक सचिन निवासी जंडली पास में दुकान से कागज लाने की बात कहकर जाने लगा, तभी उसका दोस्त दुकानदार कच्चा बाजार निवासी सन्नी वहां आया और एक्टिवा की चाबी निकालकर सुखविंदर सिंह के हवाले कर दी और कहा कि यह एक्टिवा मेरी दुकान पर खुद पहुंचा देना तू जानता नहीं मैं यहीं रहता हूं। इस बात पर सुखविंदर ने सन्नी को रोका और कागज दिखाने को कहा तो इस बात से नाराज होकर सन्नी ने सुखविंदर सिंह की वर्दी पर हाथ डाला और घूसों से पिटाई करना शुरू कर दिया, जिससे सुखविंदर सिंह चोटिल हो गए। उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। सुखविंदर ने लालकुर्ती चौकी में फोन कर अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया, जिसके बाद दोनों युवकों और एक्टिवा को वह लालकुर्ती चौकी ले गए, जहां थाना इंचार्ज मनीष कुमार ने सभी को बात सुनी और कार्रवाई के लिए सुखविंदर को मेडिकल के लिए छावनी के सिविल अस्पताल लाया गया। शाम को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घटना की जानकारी है। सुखविंदर की शिकायत के बाद ही युवकों पर कार्रवाई की गई है। जनता से अपील है कि वह पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करें, क्योंकि पुलिस आप सभी की सुरक्षा के लिए है।
- मुनीश सहगल, डीएसपी, अंबाला कैंट
---
पुलिसकर्मी से मारपीट मामले में दो आरोपी सन्नी और सचिन पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।
- मनीष कुमार, एसएचओ, पड़ाव थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें