अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के धानक बस्ती कोट मोहल्ला स्थित घर में घुसकर चोर आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
धानक बस्ती कोट मोहल्ला निवासी सुरेश ने बताया कि वह मंगलवार रात को परिवार के साथ घर की छत पर सो रहा था। बुधवार सुबह जब वह नीचे आए तो दरवाजे खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो पाया कि चोर घर के अंदर से आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए है। उन्होंने बताया कि परिजनों से बातचीत के बाद ही पता लग सकेगा कि चोर घर से कितना सामान ले गए है।