फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बड़ी वारदात: बेंच पर बैठने को लेकर विवाद, सहपाठी ने की 11वीं के छात्र की हत्या, भाई की हालत नाजुक

Tue, 28 Sep 2021 09:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सोनीपत जिले में 11वीं के छात्र की चाकू गोदकर उसके ही सहपाठी ने मौत के घाट उतार दिया। हमले में मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हैं। खानपुर मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले में 11वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। वहीं छात्र का भाई गंभीर रूप से घायल है। घटना पिपलीखेड़ा गांव की है। यहां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैंच पर बैठने को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर हुई घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें एक की देर शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घायल के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव पिपलीखेड़ा निवासी समीर ने पुलिस को बताया कि वह गांव के स्कूल में ही 12वीं कक्षा का छात्र है। उसका छोटा भाई इमरान इसी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। 

कुछ दिन पहले उसके भाई इमरान का उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ बैंच पर बैठने को लेकर झगड़ा हो गया था। मगंलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह अपने भाई इमरान के साथ स्कूल से बाहर निकला तो उसके भाई इमरान के सहपाठी ने अपने साथियों के साथ मिल कर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि इमरान के साथ पढ़ने वाले छात्र ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने पर समीर को भी चाकू मारा। जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने के बाद हमलावर छात्र मौके से फरार हो गया। घायलों को गन्नौर सीएचसी ले जाया गया। उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसके छोटे भाई इमरान की मौत हो गई। समीर का आरोप है कि झगड़े की रंजिश में आरोपी छात्र ने अपने साथियों के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया है।

छात्रों के झगड़े में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू से हमला कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने घायल समीर की शिकायत पर उसके भाई के सहपाठी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, बड़ी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें