फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, घटना से गांव में मचा हड़कंप

Tue, 28 Sep 2021 08:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के एक गांव में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
गांव में मचा हड़कंप। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में थाना फुगाना क्षेत्र के गांव कुरावा में घर में सोए बुजुर्ग की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर जागे परिजनों ने गली में एक युवक को भागते हुए देखा। परिजनों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरे मामले की छानबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन


फुगाना थाना क्षेत्र के गांव कुरावा निवासी राजवीर (80 वर्ष) सोमवार को घर में मेन गेट के पास चारपाई डालकर सो रहा था। अन्य परिजन घर के अंदर कमरों में सोए हुए थे। देर रात एक युवक घर के खुले मेन गेट से अंदर घुसा और गेट के पास ही चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग राजवीर के सीने में गोली मार दी। गोली लगने से वृद्ध राजवीर की मौके पर मौत हो गई। फायरिंग से वृद्ध के भाई हरवीर समेत अन्य परिजनों की नींद खुली और वे बाहर भागे तो एक युवक को गली से भागते हुए देखा। परिजनों ने शोर मचाकर उसका पीछा किया, लेकिन युवक हत्थे नहीं चढ़ा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार... छात्रा की हत्या मामले में मिले अहम सुराग, जल्द खुलेगा खौफनाक राज
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से जंगल में हत्यारोपी की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वृद्ध के पौत्र आकाश ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: शादमा के प्यार में सौरभ ने चलाया ठेला, बदला धर्म...फिर बदल गई पूरी कहानी

सीओ फुगाना शरदचंद शर्मा का कहना है कि घर में सोए वृद्ध की अज्ञात युवक द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें