फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने फूड सप्लीमेंट के शोरूम पर छापा मारकर भरवाए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सोमवार को बहालगढ़ स्थित पहल न्यूट्रिशन पर छापा मारकर जांच की। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ कराधान विभाग व फूड एंड ड्रग विभाग की टीमें भी पहुंचीं और फूड एंड ड्रग विभाग ने सैंपल भरे। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की रोहतक टीम के इंस्पेक्टर जयभगवान को सूचना मिली थी कि बहालगढ़ चौक स्थित पहल न्यूट्रिशन पर निम्न स्तर का हेल्थ सप्लीमेंट बेचा जा रहा है। आरोप लगाया गया था कि इस सेंटर में शरीर को नुकसान देने वाले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। टीम ने इस सूचना को गंभीरता से लिया और एक संयुक्त टीम का गठन किया, जिसमें फूड एंड ड्रग विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार व जीएसटी से ईटीओ त्रिलोक चंद को शामिल किया गया। सोमवार को टीम पहल न्यूट्रिशन पर पहुंची। करीब दो घंटे तक संयुक्त टीम ने फूड सप्लीमेंट की खरीद व बिक्री के कागजात की जांच की। टीम ने हेल्थ सप्लीमेंट के तीन सैंपल भी सील कर जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजे हैं। इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि यह हेल्थ सप्लीमेंट विदेशों से ऑनलाइन ऑर्डर पर मंगाए जाते थे। मामले की गहनता से जांच कर व रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें