फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का कैशियर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर पर उपभोक्ताओं के खातों से 1 करोड़ 48 लाख 21 हजार 50 रुपये का गबन करने मामला सामने आया है। आरोपी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

मामले में वर्ष 2013 से 2020 तक स्पेशल ऑडिट के बाद मामले का पता लगा था। ऑडिट में सामने आया कि बैंक कैशियर संदीप कुमार ने वर्ष 2014 से उपभोक्ताओं के खातों से रकम निकलवाता आ रहा था। इस बीच कैशियर संदीप कुमार ने कुछ उपभोक्ताओं के खाते में रुपये वापस भी डलवाए। पूछताछ में संदीप कुमार ने अपनी गलती को कुबूल किया था। जिसके बाद बैंक अधिकारियों ने उसे निलंबित कर दिया। साथ ही बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार ने कैशियर संदीप कुमार के खिलाफ थाना गन्नौर में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।
आरटीजीएस व एनईएफटी के माध्यम से रुपये किए ट्रांसफर
जांच में सामने आया कि कैशियर ने 42 उपभोक्ताओं के खातों से 227 बार में रुपयों का लेनदेन किया है। संदीप कुमार ने आरटीजीएस व एनईएफटी के माध्यम से रुपये अलग-अलग खातों में भेजे। इसकी सूचना उपभोक्ताओं को न लगे, इसके लिए संदीप कुमार उपभोक्ताओं के खातों से अटैच किए गए उनके मोबाइल नंबरों को डिलीट कर देता था, ताकि उपभोक्ताओं के पास बैंक की तरफ से लेनदेन का उनके मोबाइल फोन पर कोई मैसेज न पहुंचे।
विज्ञापन

इन उपभोक्ताओं ने दी थी शिकायत
बैंक में अपनी पास बुक की एंट्री करवाने गए उपभोक्ताओं को अपने खातों में से गलत तरीके से रुपये निकलने के बारे में जानकारी मिली थी। बैंक उपभोक्ता जयपाल, शांति देवी, गुड्डी, सूरजभान, चारूदीन, वीरमति, रणसिंह, चंद्रभान, जयराम, सुरेश, राजकली, उमर, फारूकी, सतपाल ने उनके खातों के लेनदेन की गड़बड़ी की शिकायत बैंक अधिकारियों को दी।
अब तक 1 करोड़ 32 लाख 95 हजार रुपये की हुई रिकवरी
बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार के अनुसार संदीप कुमार से 1 करोड़ 32 लाख 95 हजार 300 रुपये की रिकवरी हो चुकी है। राकेश कुमार ने खुद भी उपभोक्ताओं के खातों में रुपये ट्रांसफर किए थे, जबकि 15 लाख 25 हजार 750 रुपये की रिकवरी अभी तक नहीं हुई है।
सभी उपभोक्ताओं के बयान लेगी पुलिस : थाना प्रभारी
गन्नौर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन उपभोक्ताओं के बयान लेगी, जिनके खातों से रुपये निकले हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें