फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसे नियम: शराब ठेके खुले, खानपान की दुकानें बंद करा रही पुलिस

Mon, 03 Jan 2022 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा में सोनीपत सहित पांच जिलों में शाम पांच बजे तक ही मार्केट खोलने के आदेश हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर यह फैसला लिया गया है। जबकि सोनीपत में यह आदेश शराब के ठेकों पर लागू नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में बंद पड़ीं दुकानें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बाजार में खानपान की दुकानों को शाम पांच बजे ही बंद करा दिया जाता है। उसके विपरीत शराब के ठेके रात 11 बजे तक खुले रहते हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्टता नहीं होने के कारण दुकानदारों के साथ मनमर्जी की जा रही है। 

विज्ञापन


कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जारी आदेश में स्पष्टता नहीं है। इसके चलते पुलिसकर्मी खानपान की सभी दुकानें बंद करा रहे हैं। शाम को पांच बजे बाजार बंद कराने के आदेश हैं। सोमवार को भी पुलिस टीमें शहर के बाजारों में पहुंचीं और सभी दुकानों को बंद कराया।

साथ ही दुकानदारों को पांच बजे तक दुकानें बंद करने की सख्त हिदायत भी दी। दुकानें बंद करा दी गईं, लेकिन शराब के ठेकों पर कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को रात 11 बजे तक शराब की दुकानें खुली थीं। सोमवार को शाम को भी इन्हें बंद नहीं कराया गया। 

बाजार को शाम पांच बजे बंद करने का आदेश है। फिलहाल इसमें सभी दुकानें शामिल हैं। शराब के ठेकों को लेकर पुलिस अधीक्षक से बात की जाएगी। आदेश की अवहेलना करने और करवाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - ललित सिवाच, डीसी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें