सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन परीक्षार्थियों के स्थान पर अन्य के परीक्षा देने का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर तीन परीक्षार्थियों समेत व उनके स्थान पर परीक्षा देने वाल तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीन आरोपी 30 मार्च को 12वीं कक्षा का हिंदी का पेपर देते हुए फंसने पर भाग गए थे।
मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से बनाए गए परीक्षा केंद्र के अधीक्षक मनमोहन सिंह छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि बोर्ड परीक्षा में उड़दस्तों द्वारा कुछ मामले पकड़े गए हैं। इनमें छात्र परीक्षा में अवैध तरीकों का प्रयोग कर रहे थे। उनके पास से नकल भी पकड़ी गई थी। इसके आधार पर उनकी यूएमसी बनाई गई थी। उडऩदस्ते द्वारा पकड़े जाने के बाद तीन युवक 30 मार्च को प्रश्नपत्र व उत्तपुस्तिका छोडक़र भाग गए थे। मनमोहन सिंह ने बताया कि ऐसे हालात में उनको लगता है कि वह युवक दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। ऐसे में तीन परीक्षार्थी व उनके स्थान पर परीक्षा दे रहे तीन युवकों पर कार्रवाई के लिए उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने गन्नौर के घसौली, गोहाना के महमूदपुर और सलीमसर माजरा के परीक्षार्थियों को नामजद कराया है। पुलिस ने परीक्षार्थियों समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब उनका पता लगा रही है। कोट
केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें तीन छात्रों को नामजद किया गया है और उनके स्थान पर परीक्षा देने वाले अन्य तीन युवक अज्ञात हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत