फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के अरुण मलिक 2300 किलोमीटर की राजस्थान साइकिल यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने

विज्ञापन
राजस्थान साइकिल यात्रा कर लौटे अरूण मलिक का स्वागत करते क्रीड़ा भारती के सदस्य। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
प्रदूषण मुक्त भारत बनाने के लिए सोनीपत के सेक्टर-23 अरुण मलिक ने 2300 किलोमीटर की राजस्थान साइकिल यात्रा कर अनोखा कारनामा रचा है। उन्हें 2300 किलोमीटर की राजस्थान साइकिल यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल हुआ है। खास बात यह है कि अरुण मलिक ने सिंगल गियर की साइकिल से राजस्थान साइकिल यात्रा महज 12 दिन में पूरी की। रविवार को साइकिल यात्रा पूरी कर घर पहुंचने पर क्रीड़ा भारती से उमेश, मिट्टू, जितेंद्र, अपणा जंक्शन से जितेंद्र मलिक, सुधीर, नवीन ने स्वागत किया।
विज्ञापन

20 सितंबर से शुरू की थी यात्रा
अरुण मलिक ने बताया कि उन्होंने 20 सितंबर को साइकिल यात्रा की शुरुआत सोनीपत से की थी। उसके बाद सालासर बालाजी हो कर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जौधपुर, उदयपुर, चित्तोडग़ढ़, भीलवाड़ा, ब्यावर, अजमेर, पुष्कर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू से घर सोनीपत स्वस्थ पहुंचे।
पहले भी कर चुके हैं यात्रा
अरुण मलिक इससे पहले भी अनेक बार साइकिल यात्राएं कर चुके हैं। वे अब तक करीब 80 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। खास बात यह है कि ये सभी यात्राएं उन्होंने अपनी 17 साल पुरानी साइकिल से की है। उनका कहना है कि हमारा प्रयास है कि देशभर के लोग साइकिल चलाने को लेकर जागरुक हो। अब तक चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, गोवा, मुंबई, मध्य प्रदेश, राजस्थान ने इस अभियान के प्रति गंभीरता दिखाई है। हमारा प्रयास आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें