फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठधना के सतीश सरोहा खाप के प्रधान बने

विज्ञापन
सरोहा खाप के प्रधान चुने गए सतीश सरोहा बुजुर्गों का आशिर्वाद लेते हुए। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव बैंयापुर स्थित चौपाल में रविवार को सरोहा 12 खाप की पंचायत हुई। इसमें सर्वसम्मति से गांव राठधना निवासी सतीश सरोहा को प्रधान व गढ़ शहजानपुर निवासी रोहताश राणा को उपप्रधान बनाया गया। पंचायत में सरोहा खाप के 12 गांवों के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक की अध्यक्षता दादा हजारी ने की। जबकि संचालन विजय आर्य ने किया।
विज्ञापन

बैठक में गांव कालूपुर, लहराड़ा, बैंयापुर, हरसाना, राठधना, जगदीशपुर, लिवान, जाट जोशी, लिवासपुर, फाजिलपुर, गढ़ शहजानपुर के ग्रामीण मौजूद रहे। सबने खाप प्रधान के लिए सतीश सरोहा के नाम पर सहमति जताई। दादा हजारी ने कहा कि खाप पंचायतों का समाज में सार्थक महत्व है। खाप पंचायत आपसी भाईचारे से झगड़े निपटवा कर सौहार्द कायम रखने में अहम भूमिका निभाती है। इस दौरान महासिंह नबंरदार कालूपुर, ईश्वर जगदीशपुर, नफे जाट जोशी, सुरेंद्र राठधना, रामकुमार फाजिलपुर, ध्र्मबीर हरसाना, पवन लिवान, कुलदीप, करतार सिंह, प्रेम सिंह, देवेंद्र, अमित, प्रदीप, संदीप, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें