फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी, पहली वरीयता सूची 11 को

विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वीरवार को पूरी हो गई। सोनीपत आईटीआई में 36 ट्रेड की 1504 सीटों पर कुल 6492 आवेदन पहुंचे हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा 11 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। जिसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। आईटीआई प्रबंधन की माने तो विभिन्न ट्रेड में शुरू होने वाली दाखिला को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 5508 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर को शुरू हुई थी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथि तक अधिकतर आईटीआई में आवेदन संख्या सीटों से कम रहने पर अंतिम तिथि पहले 4 अक्तूबर फिर 7 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई थी। वीरवार को अंतिम दिन अवकाश होने के बावजूद सभी आईटीआई में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शाम तक चलती रही। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी को पहली मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है।
जिला आईटीआई में सात कमेटियां गठित
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया को देखते हुए कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक कमेटी में कम से कम 3 सदस्य शामिल होंगे। जिला आईटीआई में सात कमेटियों का गठन किया गया है। इसमें एक कमेटी को रिजर्व रखा जाएगा। ये कमेटियां ऑनलाइन आवेदन में दर्शाए गए दस्तावेज व मूल दस्तावेजों का मिलान करेंगे। सभी दस्तावेज समान मिलने पर ही दाखिला दिया जाएगा। अगर ऑनलाइन आवेदन में दर्शाये प्रमाण पत्रों व मूल प्रमाण पत्र में मेल नहीं मिलता है तो विद्यार्थी का दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी
- 11 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
-12 से 16 अक्तूबर तक सीट अलॉट होने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी व विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे।
-18 से 20 अक्तूबर को खाली सीटें प्रदर्शित करने के साथ ही संस्थान व ट्रेड बदलने के लिए पोर्टल खोला जाएगा।
-22 अक्तूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
-22 से 26 अक्तूबर तक अक्तूबर तक सीट अलॉट होने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी व विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे।
28 से 29 अक्तूबर को खाली सीटें प्रदर्शित करने के साथ ही संस्थान व ट्रेड बदलने के लिए पोर्टल खोला जाएगा।
-2 नवंबर को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
-2 से 8 नवंबर तक प्रमाण पत्रों की जांच की जांच व फीस जमा करवा सकेंगे विद्यार्थी।
-10 से 12 नवंबर तक खाली सीटें प्रदर्शित करने के साथ ही संस्थान व ट्रेड बदल सकेंगे विद्यार्थी।
-15 नवंबर चौथी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
-15 से 18 नवंबर तक प्रमाण पत्रों की जांच के साथ फीस जमा करवा सकेंगे विद्यार्थी।
वर्जन
आईटीआई मेें दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वीरवार को पूरी हो गई है। अब 11 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें