फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर लिंक भेजकर की ठगी, खाते से निकाले 25 हजार 800 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। श्रीराम कृष्ण आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, मुरथल में आए युवक के मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते से 25 हजार 800 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान के जिला सीकर के गांव शीश्यू निवासी अनुराग पारिक ने बताया कि वह 15 दिन से श्रीराम कृष्ण आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, मुरथल में आया था। उसका खाता सेक्टर-14 स्थित पीएनबी की शाखा में है। उसके मोबाइल पर लिंक आया था। जब उसने उस पर क्लिक किया तो उसके खाते से 25 हजार 800 रुपये कट गए। उसने ठगों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें