फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि दहिया के स्वागत की तैयारियों में जुटे नाहरी के ग्रामीण, देशी घी के लड्डू खिलाकर करेंगे मेहमानों का स्वागत

विज्ञापन
गांव नाहरी में रवि दहिया के स्वागत कार्यक्रम के लिए लड्डू तैयार करते हलवाई। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतने वाले गांव नाहरी के लाडले रवि दहिया के भव्य स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है। 18 अगस्त को गांव में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। गांव में पहुंचने वाले अतिथियों के साथ ग्रामीणों के लिए देसी घी के लड्डूओं का भंडारा तैयार किया जा रहा है। इसमें करीब 15 हजार लोगों के लिए प्रसाद तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले रवि दहिया के स्वागत के लिए गांव नाहरी पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है। 18 अगस्त को होने वाले स्वागत कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल भी लाडले को बधाई देने पहुंच रहे हैं। गांव के स्कूल में भंडारा लगाया जाएगा, जहां पर 15 हजार से अधिक लोगों के लिए प्रसाद तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि पूरा प्रसाद देसी घी में तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 35 हलवाई लड्डू तैयार करने में जुटे हैं।
पिता राकेश दहिया बताते हैं कि गांव में पहुंचने वाले सभी मेहमानों को प्रसाद खिलाया जाएगा। साथ ही पूरे गांव के लिए भी प्रसाद तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम मनोहर लाल के आगमन के चलते गांव के मिनी स्टेडियम में बेटे रवि के स्वागत के लिए स्टेज लगाई जाएगी। साथ ही उससे सटे राजकीय स्कूल में भंडारे का प्रबंध किया गया है। सभी को प्रसाद खिला कर ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन

500 बाइक का जत्था तिरंगे लगाकर करेगा अगवानी
स्वागत की तैयारियों के लिए परिवार के सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों की कमेटी भी बनाई गई है, जिसमें निवर्तमान सरपंच सुनील, पूर्व सरपंच रविंद्र, महेश, पदम सिंह दहिया, विक्रम, नीरज, मुकेश, सुशील आदि शामिल हैं। पदम सिंह दहिया ने बताया कि 500 बाइक का जत्था दिल्ली के गांव बांकनेर से रवि दहिया के स्वागत की अगवानी करेगा। रवि सुबह साढ़े नौ बजे बांकनेर पहुंचेगा। सभी बाइक पर तिरंगा लगाया गया है। उन्होंने बताया कि तीन डीजे, बैंड बाजा व ढोलक की थाप पर नाचते-गाते बेटे को गांव में लाया जाएगा।
गांव की महिला संगीत मंडली ने लाडले के स्वागत के लिए गीत तैयार किए हैं। महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में गीता गाते हुए चलेंगी। इसके लिए महिलाओं ने रवि के स्वागत के लिए गीत भी तैयार किए हैं। ट्रैक्टर-ट्रालियों को होर्डिंग्स से सजाया जाएगा।
आजादपुर से जगह-जगह होंगे स्वागत कार्यक्रम
रवि दहिया के छत्रसाल स्टेडियम से चलने के बाद जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम होंगे, जिसमें दिल्ली के आजादपुर, जहांगीर पुरी, मुकरबा चौक, दिल्ली बाईपास, नंगली, अलीपुर, नरेला व बांकनेर में स्वागत किया जाएगा। इसके लिए सभी जगह तैयारी हो चुकी है।

गांव नाहरी में रवि दहिया के स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा करते बाएं से दूसरी तरफ बै- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें