फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल की बच्ची समेत 181 संक्रमित मिले, 391 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में बिना मास्क घूमते लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब थमने लगी है। पहले के मुकाबले अब संक्रमित कम मिल रहे हैं। सोमवार को एक साल की बच्ची व बुजुर्ग दंपती समेत कोरोना के 183 संक्रमित मिले हैं। 391 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या घटकर 1363 हो गई है। संक्रमितों की संख्या कम होने के बाद लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। भीड़ वाले क्षेत्रों में मास्क नहीं लगाने व कोरोना के नियमों का पालन नहीं किए जाने से संक्रमण बढ़ने का का खतरा बना हुआ। कोरोना के केस बेशक कम मिल रहे हैं, लेकिन अभी भी इनकी संख्या सैकड़ों में है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि मुरथल व सेक्टर-27 थाने में एक-एक पुलिसकर्मी, भैंसवाल कलां में एक साल की बच्ची, चार साल के बच्चे समेत 20 लोग संक्रमित मिले हैं। अशोका यूनिवर्सिटी में सबसे ज्यादा 27 लोग संक्रमित मिले हैं। सेक्टर-23 में बुजुर्ग दंपती, कुंडली में पांच लोग, गुहणा में छह साल के बच्चे समेत तीन लोगों के अलावा सोनीपत शहर में 11 वर्षीय बच्चा भी संक्रमित मिला है।
1424 लोगों के सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जिलेभर में 1424 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 1043 केआरटीपीसीआर और 381 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट रविवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें से एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस जांच की संक्रमण दर 0.26 फीसदी रही। दूसरी ओर आरटीपीसीआर की पहले ली गई 640 रिपोर्ट सोमवार को प्राप्त हुई। इनमें से 180 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस टेस्ट की संक्रमण दर एक दिन पहले 22.63 से बढ़कर सोमवार को 28.13 फीसदी रही। इनमें चार मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया और अन्य मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। रविवार को सक्रिय केसों की संख्या 1573 थी, जो अब घटकर 1363 रह गए हैं।
विज्ञापन

नियमों की लगातार हो रही अवहेलना
जिले में कोरोना के केसों की संख्या में बेेशक कर्मी आई, लेकिन अभी भी नए संक्रमित सैकड़ों की संख्या में मिल रहे हैं। ऐसे में लोग संख्या कम होती देख लापरवाही करने लगे हैं। बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भीड़ जुट रही है। भीड़ में लोग मास्क व सामाजिक दूरी तक का पालन नहीं कर रहे। सामान्य अस्पताल व अन्य स्थानों पर लगाए जा रहे टीकाकरण शिविर में लोग कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अगर भविष्य में यही हालात रहे तो कोरोना के केस बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें