फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 18 नए मरीज मिले, आंकड़ा 600 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी 18 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 602 तक पहुंच गया है। मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट हैं। विभाग की ओर से डेंगू को नियंत्रण करने के लिए लगातार डोर-टू-डोर मॉनीटरिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 8 अक्तूबर को जहां मात्र 35 केस थे, अब बुधवार तक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 602 तक पहुंचा है। डेंगू के केस लगातार रफ्तार पकड़ रहे हैं। छह दिन में सबसे ज्यादा 117 मरीज मिल चुके हैं। शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेक्टर-14, दहिया कॉलोनी, आर्य नगर, वेस्ट रामनगर, विकास नगर, पटेल नगर, शास्त्री कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बाबा कॉलोनी और कुमासपुर, चौहान जोशी, खेवड़ा, बड़ौली, बसौदी, रामनगर, जुआं, करेवड़ी गांवों को संवेदनशील घोषित किया जा चुका है।
ज्यादातर बुखार और जुकाम के मरीज आ रहे
जिला अस्पताल में ज्यादातर बुखार और जुकाम के मरीज आ रहे हैं। अगर मरीज की हालत ज्यादा खराब है तो उसे भर्ती कर लिया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि अपने घर के आसपास सफाई रखें और जहां पानी भरकर रखते हैं, वहां सप्ताह में एक बार सफाई जरूर करें। किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत आए तो जिला अस्पताल में आकर अपना टेस्ट करवाएं। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि जहां डेंगू के मरीज आ रहे हैं, वहां गलियों और हर घर में स्प्रे करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

छह दिन में अब तक 115 मरीज मिले
29 अक्तूबर 23
30 अक्तूबर 22
31 अक्तूबर 19
1 नवंबर 15
2 नवंबर 18
3 नवंबर 18
वर्जन
जिले में बुधवार को डेंगू के 18 नए मरीज मिले हैं, जिससे आंकड़ा बढ़कर 602 तक पहुंच गया है। चार दिन से 20 से कम डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। जल्द ही डेंगू पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. अनविता कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें