फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में 2 वर्ष का बच्चा समेत 11 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
जिला अस्पताल में छात्रा को वैक्सीन लगवाते उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप लठवाल व स्टाफ नर्स। संवा? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पांव पसार रहा है। सोमवार को 2 वर्ष का बच्चा व दो दंपती समेत कोरोना के 11 नए केस मिले हैं, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 47 हजार 555 हो गया है। सोमवार को एक मरीज ठीक होने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 74 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

शहर के न्यू पंचम नगर में रहने वाला 2 वर्षीय बच्चा संक्रमित मिला है। इसके अलावा इंडियन कॉलोनी में 58 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 50 वर्षीय पत्नी और गढ़ी सराय का रहने वाला 31 वर्षीय युवक व 29 वर्षीय उसकी पत्नी पॉजिटिव मिले। प्रभु नगर में 33 वर्षीय युवक, सेक्टर-12 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 21 वर्षीय युवक, हेम नगर में 21 वर्षीय युवक, आदर्श नगर में 30 वर्षीय युवक, न्यू महावीर कॉलोनी में 63 वर्षीय महिला, काठ मंडी गोहाना में 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जिले की संक्रमण दर रही 1.10
जिले भर में सोमवार को 1474 लोगों के टेस्ट किए गए। इसमें 1386 आरटी पीसीआर और 88 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रेपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट सोमवार को ही प्राप्त कर ली गई थी। इसमें से किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट संक्रमित नहीं पाई गई। आरटी पीसीआर की पुरानी 1004 रिपोर्ट भी सोमवार को प्राप्त की गई है। इन्हीं में से 11 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई है। संक्रमण दर सोमवार को 1.10 रही।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को एक मरीज के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 74 हो गई है। अब तक 47 हजार 227 मरीज ठीक हो चुुके हैं और कोरोना के कारण 254 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ.जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। अगर किसी व्यक्ति को बुखार के लक्षण मिलते है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें