सिरसा। स्पेशल एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद व एक लाख रुपये जमाने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
मामले के अनुसार 11 अक्टूबर 2017 को पुलिस ओढां रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से प्रतिबंधित 12 शीशी दवा मिली। पूछताछ में युवकों की पहचान गांव ओढां निवासी अंग्रेज सिंह व सीता सिंह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को इस मामले का निपटारा करते हुए स्पेशल एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. अशोक कुमार ने अंग्रेज व सीता सिंह को 10 साल कैद की सजा सुना दी। संवाद
मुकदम का फाइल फोटो।
मुकदम का फाइल फोटो।