सआई मनीष यादव धरना दे रहे लोगों को समझाते हुए। संवाद
- फोटो : Sirsa
चोपटा। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय दुकानदारों व लोगों में भय बढ़ता जा रहा है है। शनिवार रात को भट्टू रोड पर महेंद्र टायर सर्विस की दुकान में एक महीने में दो बार टायर चोरी हो गए। चोरी शनिवार रात दुकान से 70 हजार रुपये से अधिक के टायर चोरी कर ले गए। रोषित दुकानदारों और लोगों ने रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
क्षेत्र में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। करीब एक महीने पहले हुई चोरी का मामला दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो चोरी उसी दुकान में दूसरी बार 70 हजार रुपये से अधिक के टायरों की चोरी कर ले गए। इससे रोषित स्थानीय दुकानदारों व आसपास के गांवों के लोगों ने चोपटा के चौधरी देवी लाल चौक पर रोष प्रदर्शन करते हुए सिरसा भादरा, नोहर-भट्टू और चोपटा भादरा रोड जाम कर दी। लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और चोरों को जल्द पकड़ कर क्षेत्र में हुई चोरियों का पर्दाफाश करने की मांग की। एसआई मनीष कुमार मनीष कुमार अपनी टीम के साथ धरनारत दुकानदारों के पास पहुंचे और समझाने की कोशिश की। करीब एक घंटे तक समझाने के बाद और चोरों को पकड़ने का ठोस आश्वासन मिलने पर धरना स्थगित किया गया। इस मौके पर दुकानदार जय वीर, कुलदीप, कृष्ण सोनी, सोनू, सुरेश जवेलिया, राधेश्याम, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
10 मई को भी दुकान से चोरी हुए थे टायर
भट्टू रोड स्थित महेंद्र टायर सर्विस के मालिक महेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात को उसकी दुकान में रखे करीब 70 हजार रुपये के टायर चोरी हो गए। यह टायर 2 दिन पहले ही खरीद कर लाया था। इसकी सूचना उन्होंने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट एसआई ओम प्रकाश को बुलाकर फिंगर प्रिंट लिए। महेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले महीने 10 तारीख को भी उसकी दुकान से करीब 85 हजार रुपये के टायर चोरी हो गए थे। उनकी भी उसने चोपटा थाना में एफआईआर दर्ज करवा रखी है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अब चोरी होने के बाद उसका तो काम धंधा ही ठप हो गया है।
भट्टू रोड पर महेंद्र टायर सर्विस की दुकान पर चोरी होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दुकान पर जाकर मौका मुआयना किया। सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। -एसआई मनीष यादव, चोपटा थाना।