फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुंकावाली के ग्रामीण बोले- नशा तस्करों को समझाया तो मिली धमकी, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
घुंकावाली में थाना प्रभारी को मांग पत्र सौंपते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
ओढां। नशे के मामले में चर्चित गांव घुंकावाली में ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ हुंकार भरते हुए एकजुटता दिखाई है। इस दौरान आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। बैठक में पहुंचे ओढां थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने ग्रामीणों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि नशे का सेवन करने वाले लोग शारीरिक व आर्थिक संकट झेलते ही हैं, बल्कि मौत का शिकार भी हो जाते हैं। उन्होंने उपस्थित युवाओं से कहा कि वे सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज को एक नई दिशा व दशा दे सकते हैं। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि कोई भी ये न सोचें कि उनके घर में तो कोई नशा करता ही नहीं, इसलिए वे क्यों बेवजह झगड़ा मोल लें। अगर आसपड़ोस में कोई व्यक्ति नशे का सेवन या तस्करी करता है तो इसका असर एक न एक दिन उनके घर में जरूर पड़ता है।
ग्रामीण बोले, नशा तस्करों को समझाया तो दी धमकी
मांग पत्र में उन्होंने लिखा कि उनके गांव में नशे का प्रकोप काफी है। उन्होंने गांव के कुछ नशा बेचने वाले लोगों को घर जाकर समझाया, लेकिन वे उल्टा उन्हें ही धमकियां दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति नशा बेचता पाया गया तो पुलिस से पहले वे उसकी खैर-खबर लेंगे। थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि गांव घुंकावाली में पुलिस की गाड़ी दिन व रात के समय विशेष तौर पर गश्त करती है। ग्रामीण बेखौफ होकर पुलिस को तस्करों की सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें