फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
गांव भंगू में छत गिरने के बाद बिखरा सामान। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
बड़ागुढ़ा (सिरसा)। गांव भंगू में मकान की छत गिरने से मलबे में दबे एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद बड़ागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

भंगू निवासी करीब 51 वर्षीय बलवंत सिंह अपनी पत्नी व 3 बेटे-बेटियों के साथ वहां रहता था। घर में एक ही कमरा बना हुआ था, जिसमें घरेलू सामान व पूरा परिवार सोता था। सोमवार अलसुबह परिवार के सभी सदस्य उठकर घर का कार्य करने लग गए, जबकि बलवंत सिंह सोया हुआ था। इसी दौरान कमरे की छत धमाके के साथ गिर गई। बलवंत सिंह मलबे के नीचे दब गया। धमाके की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे बलवंत को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बलवंत सिंह की मौत हो चुकी थी। वहीं इस हादसे में मृतक की पत्नी को भी मामूली चोटें आई हैं। मृतक बलवंत के बेटे संजीव कुमार ने बताया कि वे दिहाड़ी-मजदूरी कर बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे, लेकिन इस हादसे के बाद उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें